Tuesday, December 12, 2023

स्लोगन: पर्यावरण

1. मत करो इसका हरण अनमोल है पर्यावरण 2. पर्यावरण संरक्षित होगा जीवन तभी सुरक्षित होगा 3. पर्यावरण बचाना है जीवन स्वर्ग बनाना है 4. करते हैं सबका भरण धरा ,सूर्य ,पर्यावरण 5. पानी खनिज तत्वों से मां आंचल है भरती पर्यावरण को संतुलित करती है धरती 6. काट काट कर वृक्ष हम करें न खुद का नाश शुद्ध रखें पर्यावरण शुद्ध मिलेगी श्वास 7. दुनिया के हर जीव का करें सदा सम्मान रखे शुद्ध पर्यावरण अपनी मिल्कत मान 8. निर्भर है एक वृक्ष पर कई जीव की जान प्राण वायु दे मुफ्त में तू है बड़ा महान मुकेशकुमार पाण्डेय "जिगर" Mo. 7874707567

No comments:

Post a Comment